Green Peas Health Benefits –
लेटिन नाम – पाइसम सैटाइवम (Pisum sativum)
प्रकृति : गर्म, खुश्क, रूखापन और बादी करने वाली होती हैं |
उँगलियाँ की सुजन : सर्दी से ऊँगलियों में सुजन हो तो मटर (Peas) उबाल कर उस पानी में एक चम्मच तिल का तेल डाल कर उँगलियों का सेंक करें | फिर इसी पानी से धोयें | सूजन मिट जाएगी |
सौन्दर्यवर्धक : मटर उबाल कर उसे पीस कर शरीर पर मलें | रंग गोरा निखर उठेगा |
मटर खाने से ताकत मिलती है। इसके अलावा इसमें फैट बहुत कम होता है, जिसके चलते वजन भी कंट्रोल में रहता हे।
दाह : शरीर में कहीं भी दाह, जलन हो, हरी मटर पीस कर लेप करें |
कब्ज : कच्ची मटर (Peas) खाने से कब्ज दूर होती है |
मटर स्त्रियों का दूध बढ़ाता है | माहवारी की रूकावट दूर करता है | मटर खाने से रक्त और माँस बढ़कर शरीर मोटा होता है | मटर प्रोटीन का उत्तम साधन है | 250 ग्राम मटर के दाने कच्चे खाने से प्रोटीन उचित मात्रा में प्राप्त हो जाता है |
जोड़ों के दर्द और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मटर बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटमिन सी, विटमिन ई और ओमेगा 3 फैट जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है। Green Peas Health Benefits