Paratha Recipe – परांठे
Paratha Recipe – परांठे हर घर में पसंदीदा समझे जाते है | खास कर पंजाब में नाश्ते में परांठे ही खाये जाते हैं | परांठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है और देर तक नरम रहता है | इस लिए सफर में हमेशा परांठे ही साथ ले कर जाते हैं | परांठे काफी प्रकार के बनाये जाते हैं |
सादा परांठा
गेंहू का आटा 250 ग्राम घी लगाने के लिए

ढंग – गेंहू का आटा छान कर प्रात में डाल लें और चाहो तो नमक भी डाल सकते हैं | अगर किसी सब्जी के साथ खाना हो तो नमक डालने की जरुरत नहीं है | पानी डाल कर आटा गूंध लें | ये आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा नरम गुंधा जाता है | जब आटा गूंध जाये तो पेड़ा बना कर चकले के ऊपर पूरी के आकार का वेल लो | फिर इसके उप्पर थोड़ा घी लगा कर त्रिकोणा जा चौरस वेल लें और थोड़ा सूखा आटा लगा कर फिर वेल लें | फिर तवे को आग ऊपर रख लो और थोड़ा सा घी लगा कर चारो और घुमा लो | वेला हुआ परांठा फिर तवे ऊपर सेक लो | आधा सिका हुआ पराँठा पलट कर उस ऊपर तेल लगा लें जब पराँठा दूसरी तरफ से पक जाये तो उसको पलट कर दूसरी तरफ भी घी लगा कर सेक लें | जब परांठा दोनों तरफ से बादामी हो जाये तो उसको तवे से उतार लें और गरमा गर्म सर्व करें | पराँठे को अचार के साथ, चाय के साथ, जा सब्जी के साथ गरमा गर्म खाएं और इसका लुफ्त उठाएं |
आलू के परांठे
गेंहू का आटा 300 ग्राम आलू 500 ग्राम
जीरा एक चमच लाल मिर्च एक चमच
धनिया पाउडर एक चमच गरम मसाला एक चमच
अबचूर एक चमच हरी मिर्च 2-3 घी तलने के लिए

नमक स्वाद अनुसार
ढंग – आटे को परात में छान लें और थोड़ा सा नमक मिला कर गूंध लें | आलुओं को धो कर उबाल लें | फिर ठंडा होने छील लें | हरी मिर्च को बारीक काट लो | घी को छोड़ कर बाकी सारी स्मगरी आलू में मिला लो आटे का पेड़ा बना कर थोड़ा वेल लें | फिर इस पर थोड़ा सा घी लगा कर पीठी भर लें और दुबारा पेड़ा वेल लें | गरम तवे पर डाल कर बाकी परांठो की तरा सेक ले | ये परांठा दही मक्खन जा सब्जी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |